नवगछिया – नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान एवं कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हो इसको लेकर माक्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को भी पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस जिले में छह वाहनों से छह हजार रुपये जुर्माना किया गया. इसके अलावा माक्स चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस जिले में कुल 117 लोगों को बिना मार्क्स के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते हुए पाया.

बिना माक्स के सार्वजनिक गतिविधि करते पकड़े गए लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया. सभी व्यक्तियों से कुल 5850 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

