नवगछिया : ओमीक्रोन के खौफ के बीच जिले में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये जाते ही इस युवक को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। इससे पहले 11 नवंबर को जिले में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी 18 साल का युवक शहर के मनाली चौक के पास रहकर पढ़ाई करता है। उसने गुरुवार को नारायणपुर पीएचसी पर रैपिड एंटिजन टेस्ट किट से जांच कराया

तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद ही उसे तत्काल होम क्वारंटाइन कर दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाये गये युवक का शुक्रवार को आरटीपीसीआर पद्धति से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *