नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डिमहा गांव निवासी धर्मेंद्र पोद्दार के 12 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार शुक्रवार करीब साढ़े तीन बजे अनुज साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरस्पीड बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मायागंज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं शनिवार सुबह इलाज के दौरान अनुज ने दम तोड़ दिया।

बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अनुज पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बाइक चालक की तलाश जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *