फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने व गश्ती के निर्देश
नवगछिया| डीआईजी विकास वैभव शनिवार की देर रात परबत्ता थाने पुहंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। हालांकि कोई अनियमितता या गड़बड़ी सामने नहीं आई। डीआईजी ने थानाध्यक्ष शिवप्रसाद रमानी समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण पर खास रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 165
स्टेशन डायरी का अवलोकन किया। थानाध्यक्ष को स्टेशन डायरी अद्यतन रखने का निर्देश दिया। इसके अलावे वारंटियों और फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और सघन गश्त करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद से संबंधित पंजी, आत्मनिर्भरता मदद से प्राप्त राशि, दो मोबाइल वाहन की उपलब्धता, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट टू व पार्ट थ्री, लूट डकैती व संपत्ति उन्मूलन केस की विशेष जानकारी ली।

एसपी निधि रानी ने बताया कि नवगछिया के तीन थानों में आगंतुकों के बैठने के लिए भवन का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर गोपालपुर, नवगछिया व ढोलबज्जा थाने को चयनित किया गया है। इन तीनों थानाें में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर भवन का निर्माण किया जाएगा।

