नवगछिया: अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड में आधे दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना चंदन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति नहीं रहने से पठन-पाठन कार्य समय पर नहीं हो रहा है। यह काफी चिंतनीय बात है। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय रामनगर में कुल 11 शिक्षकों में मात्र दो ही शिक्षक 10 बजे तक पहुंचे थे। बाकी 9 शिक्षक अनुपस्थित थे। यहीं स्थिति उत्क्रमित उच्च विद्यालय 519 निज टोला में मिला, जहां पर 5 शिक्षक अनुपस्थित थे। जफरू दास टोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की उपस्थिति अवैध रूप से मध्याह्न भोजन में बनायी जा रही थी। जिसको लेकर रिपोर्ट मांगा गयी है।

कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जफरू दास टोला एवं इस्माईलपुर पूर्वी बिठा विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके लिए भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी ली जायेगी। प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा 519 उत्क्रमित विद्यालय में प्रभार के पद पर विद्यालय चलाने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि यहां पर शिक्षक नियुक्त रहने के बाद भी प्रतिनियुक्त शिक्षक कैसे प्रभारी बनकर काम कर रहे हैं। इसी तरह से रामनगर विद्यालय में भी पिछले दो-तीन सालों से प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की गयी। उसके बाद भी वहां पर नियोजित शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि रामनगर विद्यालय में शिक्षक पिंकू कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, नंदनी, मधु कुमारी, अंजली, गुलनाज, डॉक्टर कमलेश अनुपस्थित पाये गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *