नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड को जाह्नवी चौक से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबे तटबंध कार्यस्थल पर मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद संवेदक ने कार्य बंद कर दिया। जानकारी मिलते ही कटिहार से मुख्य अभियंता और नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मौके पर पहुंचकर इस्माईलपुर पुलिस के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को लेकर विस्तार से कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक से जानकारी ली। मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने तटबंध निर्माण कार्य किसी भी परिस्थिति में मई से पूर्व पूरा होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंध उसका कार्य तय समय पर पूरा किया जाए, जो भी जमीन अधिग्रहण की समस्या हो उसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं।
Total Downloads: 166
स्थानीय लोगों ने बताया गया कि अलग-अलग जगहों पर जमीन अधिग्रहण को लेकर के किसानों के द्वारा कार्य को रोका जाता है। कुछ जगहों पर मंगलवार को ट्रैक्टर पर गोलीबारी के कारण कई ट्रैक्टर चालक भाग गए। इस कारण कार्य बंद हो गया। वहीं मौके पर कार्यपालक अभियंता ने सहायक अभियंता से लिखित आवेदन लेकर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद इस्माईलपुर पुलिस को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा। उन्होंने स्लुईस गेट निर्माण कार्य में आ रही बाधा को लेकर अभियंता से तत्काल कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। निर्धारित समय पर तीनों स्लुईस गेट के साथ तटबंध का कार्य पूरा इस वर्ष बाढ़ से पूर्व करना है। इस्माईलपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का विवाद है गोलीबारी की बात होगी तो हम लोग मामला दर्ज कर जांच करेंगे।
चार साल से चल रहा है तटबंध का निर्माण कार्य:
इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तटबंध निर्माण कार्य 2018 से शुरू हुआ है। जमीन अधिग्रहण से लेकर के अन्य कई समस्याओं के कारण लगातार कार्य लंबित होते जा रहा है कार्य लंबित रहने के कारण सवेदक का भी पेमेंट नहीं मिलने से कार्य लंबित हो गया है। यहां पर लगभग 33 करोड़ की लागत से या तटबंध निर्माण कार्य के साथ-साथ जमीन अधिग्रहण का कार्य करना है जिसमें भू अर्जन विभाग को सारे ₹16करोड़ भुगतान भी कर दिया गया है इस तटबंध में एक सौ एकड़ जमीन एवं 325 किसानों का जमीन जाएगा किसानों को अभी तक मात्र 10% यानी 27 किसानों को भी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिल पाया है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यहां पर कार्य को लेकर के जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है इसके लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है लेकिन खाता खसरा से संबंधित विवाद रहने के कारण अधिग्रहण में समय लग रहा है।

क्या कहते हैं मुख्य अभियंता
बताते हैं कि तटबंध निर्माण कार्य जिन जगहों पर किसानों के उन जगहों पर कार्य को बंद कर आगे कार्य बनाना चाहिए यह नहीं कि पूरे तटबंध का कार्य बंद हो तटबंध का कार्य इस बाढ़ से पूर्व पूरा हो इसके लिए हम लोग कटिबद्ध हैं।
