नवगछिया । रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दियरा में हो रहे कटाव के बाद मची अफरातफरी के बीच हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव ने रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा में हो रहे गंगा नदी के कटाव स्थल का दौरा किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
उन्होंने बताया कि यह गंगा नदी राष्ट्रीय जलमार्ग में एक है। इसलिए राज्य सरकार के साथ साथ केंद सरकार की भी जिम्मेदारी है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम अविलंब भेजकर यहां तत्काल हो रहे कटाव को रोका जाए। पूर्व सांसद के साथ संतोष मंडल, सुरेश मंडल, दिनेश मंडल पुर्व जिला परिषद सदस्य भोला मंडल, प्रो राजेन्द्र शर्मा साथ साथ थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
