नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण कटिहार के रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र ने सोमवार को किया। इस मौके पर रेल डीएसपी ने थानों सहित अन्य परिसरों का भी निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हौने निरीक्ष न के दौरान सभी लंबित मामले मालखाना पंजी का अवलोकन किया जिसमें गिरफ्तारी एवं वारंटी को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

लगभग एक करोड़ तीन लाख की लागत से बन रहे जीआरपी थाना का निर्माणाधीन स्थल का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां पर मानक के अनुकूल कार्यों का अवलोकन किया। रेल डीएसपी ने बताया कि थाने के निरीक्षण में कई तरह के आदेश दिया गया है साथ ही अवैध रूप से वेंडर पर रोक लगाने के साथ-साथ अवैध शराब तस्करी पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

नारायणपुर मानसी के बीच में रेल कर्मी के बैग से 7 लाख की चोरी :

22 अप्रैल को इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटिहार से खगड़िया बेगूसराय जा रहे हैं एक रेलकर्मी के बैग से 7 लाख की चोरी का भी मामला सामने आया है। इस मामले पर डीएसपी ने कहा कि महेशखूंट सहायक थाना में मामला दर्ज किया गया है अनुसंधान चल रहा है मालूम हो कि रेलकर्मी मोहम्मद कलीमुद्दीन अपने पत्नी के साथ फारबिसगंज अररिया से रुपया लेकर कटिहार के रास्ते अपना घर जा रहा था इसी बीच चोरों के द्वारा उसके बैग से रुपए से भरा थैला गायब कर दिया जिसको लेकर के महेशखूंट एवं नारायणपुर के बीच में चोरी की बात रेलकर्मी द्वारा बताया गय। ऐसे मामले को लेकर के रेल पुलिस उद्भेदन को लेकर के लगा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *