खगड़िया-भागलपुर सीमा पर भगवान पेट्रोल पम्प के समीप शनिवार के देर रात्रि गिट्टी से लदे ट्रक में पीछे से आ रही पिकअप जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला निवासी अमोलेश यादव (28 वर्षीय ) पिता विशुनदेव यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
Total Downloads: 166
भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम ने हादसे के बाद चालक को पीएससी नारायणपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। भवानीपुर पुलिस ने मृतक के परिजन को फोन के द्वारा सूचना देकर घटना की जानकारी दी। रविवार की सुबह मृतक के छोटे भाई मनोज कुमार, चचेरा भाई संजय यादव व अन्य रिश्तेदारों के साथ भवानीपुर थाना पहुंच कर बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे घर से कुर्सेला सब्जी लोड करने के लिए आया था।
शनिवार के रात्रि आठ बजे पत्नी सोनी कुमारी को फोन कर के बताया था कि वह रविवार की शाम तक हसनपुर में सब्जी खाली कर घर लौट आएगा। इधर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शाह ने बताया कि रात्रि के एक बजे के बाद की घटना है। नवगछिया की तरफ से आ रही ट्रक के पीछे अनियंत्रित पिकअप घुस गयी। मृतक के परिजन को शव पोस्टमार्टम करवाकर सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ अजय सरकार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार परिजनों को लाभ दिया गया है। उधर मृतक के परिजन ने बताया कि घर में एकलौता कमाने वाला यही था अपने पीछे पत्नी, एक चार साल का पुत्र व एक साल की पुत्री माता-पिता व दो बहन को अपने पीछे छोड़ गया।

