नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कटिहार से पटना जाने के क्रम में नवगछिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। नवगछिया के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रंगरा चौक, नवगछिया जीरो माइल, बिहपुर, बलहा व अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को माल्यार्पण किया।
Total Downloads: 354
वहीं नारायणपुर में नवमनोनीत प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर अखिलेश सिंह निषाद, पारसनाथ साहू, गुलशन मंडल, साकेत बिहारी, चंद्रिका मंडल, संजीव मंडल, चितरंजन शर्मा, सुबोध मंडल, प्रिंस पटेल, बिनोद सिंह, अमर सिंह, रूपम देवी, हरशंभू सिंह, दिनेश मंडल, छट्ठू राय, प्रभाकर निषाद, मनोज लाल, अशोक सिंह, रंजीत मंडल, सुदामा साह, गौतम गोविंद, विष्णु कुमार व अन्य मौजूद थे।
