कदवा : ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने घरेलू विवाद में अपनी ही भाभी के ऊपर दो राउंड गोली चला दी। मंगलवार को गोली उसकी भाभी यानी पलटू मंडल उर्फ नवीन की पत्नी की कनपटी के बगल से निकल गई।
Total Downloads: 44
जिसमें उसकी भाभी की जान बच गई। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में गुरुवार की शाम को आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने बताया कि त्योहार के दिन दोनों गोतनी के बीच विवाद और मारपीट हुआ था, इसमें हम बीच बचाव किए तो हमारे ऊपर ही गोली चलाने का आरोप लगा दिया। उस समय काफी लोग वहां पर थे जो झगड़े में बीचबचाव कर रहे थे।

