नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कासिमपुर कदवा में रविवार की रात साजिया खातून की फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के बाद उसके परिजन सोमवार की देर रात कदवा थाना पहुंचे। साजिया के चाचा इसरार अहमद ने घटना में किसी का कोई दोष नहीं होने की बताते हुए लिखित आवेदन दिया है।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद यूडी केस दर्ज कर ली गई है। वहीं साजिया के शव को उसके चाचा इसरार अहमद ने पंचनामा बना कर अपने साथ पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर थाना क्षेत्र के महौली ले गए, जहां उसे दफन किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *