नवगछिया :  नवगछिया बाजार के छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित शुभम ज्वेलर्स के पास शुक्रवार की शाम दो किशोरों को स्थानीय लोगों ने चोर समझ कर जबरदस्त पिटाई कर दी है. पिटाई से गंभीर दोनों युवकों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. दोनों युवक नवगछिया के रसलपुर निवासी मो मंजूर के 16 वर्षीय पुत्र मो सोहेल और मो उमर के 14 वर्षीय पुत्र मो अरबाज है. स्थानीय लोगों की सूचना पर ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी मिली है कि दोनों किशोर छोटी ठाकुरबाड़ी रोड कपड़ा खरीदने के लिये आया था. कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ कि शुभम ज्वेलर्स में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना में सीसीटीभी फुटेज में सामने आए चोरों से दोनों का चेहरा मिलता है. फिर देखते ही देखते लोगों के कानों कान यह खबर चंद मिनटों में ही आसपास के लोगों में फैल गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की जबरदस्त पिटाई कर दी. कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने दोनों को बचाने के लिये ज्वेलरी के दुकान में ही बंद कर दिया. फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

पीड़ित पक्ष आवेदन देते हैं तो होगी कार्रवाई

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अगर पीड़ित पक्ष से थाने में आवेदन दिया जाता है तो मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *