गोपालपुर – नवगछिया -तिनटंगा करारी पीडब्लूडी सडक पर नवटोलिया गाँव के निकट बुद्धूचक गंगा घाट से गंगा स्नान कर वापस रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर जा रहे ऑटो व गंगा स्नान को बाइक से कदवा गाँव के पंकज कुमार अपने मित्र के साथ बुद्धूचक जा रहे थे कि दोनों में आमने सामने टक्कर होने से ऑटो सवार भवानीपुर निवासी इन्दिरा देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई एवं हरनाथचक निवासी रूबी देवी व ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.

स्थानीय ग्रामीणों व गोपालपुर पुलिस ने इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल घायल महिलाओं को भेजा. जहाँ घायल महिलाओं का इलाज किया गया तथा मृत महिला का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

दूसरी बाइक सवार ने बताया कि में अपने मित्र के साथ बाइक लगा कर खडा था कि ऑटो ने धक्का मार दिया. जिससे हमलोग घायल हो गये. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *