नवगछिया। नवगछिया में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण भीषण कटाव शुरू हो गया है। इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन वन ताश के पत्ते की तरह धीरे-धीरे गंगा नदी में ध्वस्त हो रहा है। विभाग द्वारा यहां पर फ्लड फाइटिंग के तहत बंबू रोल के साथ पॉलिथिन शीट डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार स्पर पर कटाव दो दिन पहले से हो रहा था लेकिन विभाग के अभियंता एवं संवेदक द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण यह पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि इस स्पर को मरम्मत करने में लगभग एक करोड़ से अधिक रुपया इस वर्ष विभाग द्वारा खर्च किया गया है। संवेदक द्वारा कार्य में विलंब करने के कारण यह पूरी तरह कटकर गंगा नदी में समा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्पर के ध्वस्त होने में स्थानीय अभियंता एवं संवेदक दोनों दोषी हैं। जिसके कारण समय पर इसकी निगरानी नहीं करने से यह पूरी तरह से गंगा नदी में समा गया।

गंगा नदी का दबाव स्थल के समीप काफी रहने से कटाव का दबाव बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है। कटाव से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को वरीय भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह जब कटाव स्थल पर पहुंचे तो उस समय स्पर पर न तो कोई विभागीय अभियंता मौजूद थे और न ही कोई मजदूर। स्पर को काले प्लास्टिक से ढक हुआ था। नीचे बांस का बंडल नदी में लगा हुआ देखा गया था। बाद में पहुंचे विभागीय अभियंताओं ने बताया कि वरीय अभियंताओं के निर्देश पर ऐसा किया गया है। फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ध्वस्त हो रहे स्पर संख्या पांच एन का निरीक्षण किया।

स्पर को रीस्टोर का दिया निर्देश

फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. महेंद्र प्रसाद ने ध्वस्त हो रहे स्पर संख्या पांच एन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की स्पर संख्या पांच एन वन का आगे का हिस्सा कटकर बैठ गया है। स्थल पर एनसी में बालू भरी बोरियां डालकर रीस्टोर करने का निर्देश दिया गया है। कटाव स्थल पर अभियंताओं की टीम कैम्प कर बचाव कार्य में लगी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *