गोपालपुर : दुर्गापूजा के अवसर पर पूणा से घर लौटने के दौरान पटना भागलपुर इंटरसिटि एक्सप्रेस से यात्रियों के द्वारा आपसी विवाद में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गाँव के चार मजदूरों को पटना -मोकमा के निकट स्थानीय लोगों द्वारा ट्रेन से जबर्दस्ती उतार लिये जाने से चारों के घरों में कुहराम मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार कमलाकुंड के कारे कुमार यादव,दुःखन कुमार यादव,झारखंड कुमार यादव,रवीन यादव व मिथुन यादव पूणा से पटना उतरे और भागलपुर जाने हेतु इंटरसिटी ट्रेन में चढे.

आपस में किसी कारण विवाद होने के कारण पटना -मोकामा के बीच के स्टेशन पर स्थानीय लोगों द्वारा चार लोगों को उतार लिया गया .मिथुन कुमार किसी तरह से घर आया और सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दी.परिजनों द्वारा भागलपुर जीआरपी को इसकी जानकारी दी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *