खरीक : थाना क्षेत्र के उस्मानपुर-मिरजाफरी गांव स्थित कलबलियाधार से मंगलवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। किसानों एवं मजदूरों की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर प्रमुख झारी यादव, उप प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता, महेंद्र यादव समेत खरीक के प्रभारी थानाध्यक्ष एनएस चौहान दलबल के साथ पहुंचे, जिसके बाद शव की पहचान लत्तीपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी दशरथ पासवान के रूप में हुई। बताया गया कि वृद्ध खरीक के ही नया टोला तेलघी स्थित अपने बेटी के ससुराल आया था।

वह तंत्र विद्या से भी जुड़ा था। आशंका है कि जड़ी-बुटी खोजने के लिए कलबलियाधार धार किनारे गया होगा, जहां तेज धूप लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को स्वजनों के हवाले कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *