नवगछिया : नहाय खाय (कद्दू भात) के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। आज खरना के साथ रविवार शाम को डूबते सूर्य को व्रती पहला अर्घ्य देंगे। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ त्योहार का समापन हो जाएगा। किन्तु, कलबलिया घाट पर निर्मित करीब तीन फीट ऊंची सीढ़ी पर स्लोप नहीं बनाया जा सका है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि, बीडीओ का दावा है कि हर हाल में पूजा से पहले घाटों की व्यवस्था चाक चौबंद करा दी जाएगी। उधर, थक हारकर आयोजन कमेटी और श्रद्धालुओं खुद इसके लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को उस्मानपुर कलबलिया घाट पर युवाओं की टोली खुद घाटों की सफाई करते दिखीं।

वहीं, मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव, अंकज यादव, सिकंदर यादव, महंथ शर्मा, कैलाश दास आदि ने बताया कि अबतक प्रशासन स्तर से घाट पर कोई व्यवस्था नहीं की गई बता दें कि यहां छठ पूजा के अवसर पर भव्य मेला और रामधुन, दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। जिसके कारण यहां भारी भीड़ उमड़ती है। इस संबंध में बीडीओ राजीव रंजन कुमार का कहना है कि हर हाल में पूजा शुरू होने से पहले इन समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *