प्रखंड के उस्मानपुर – मीरजाफरी के बीच कलबलिया धार किनारे सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन बुधवार की देर शाम हो गया। फाइनल मुकाबले में झारखंड के गोड्डा के हारूण पहलवान को पटखनी देकर खगड़िया के.. रोहियार के राजदेव पहलवान ने बाजी मारी। नाथनगर के फोटो पहलवान ने गोरखपुर के नवल, बेगूसराय के अजमतुल्लाह ने भागलपुर के कुंदन पहलवान को मात दी।

वहीं महिला पहलवानों में छपरा की अमृता ने आजमगढ़ की शालू पहलवान, गाजियाबाद के अंशु ने दिल्ली को प्रिया पहलवान, हरियाणा की पूनम ने गाजियाबाद के अंशु पहलवान को पटखनी देकर तालियां बटोरीं। इसके अलावा कानपुर के सुनील, रंजीत, कटरिया के प्रिंस, हरियाणा के अंकित, कटिहार के अमन, खगड़िया के दीपक, अमरेश, समस्तीपुर के शमशेर, मुजफ्फरपुर के दिलीप, मनीष समेत अन्य पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

विजेता व उप विजेता पहलवानों आयोजन कमेटी की ओर से पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गई। रेफरी गुलशन यादव, सिकंदर यादव, खगेंद्र झा, जयजय यादव थे। मौके पर पप्पू यादव, लहू यादव, गोपाल यादव, साजन यादव, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे। इससे पहले फाइनल मुकाबले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव व आयोजन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *