थाना क्षेत्र के रंगरा गांव से पूरब दिशा में स्थित कलबलिया धार से शनिवार की देर रात पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने युवक की पहचान रंगरा निवासी भूटन मंडल (25 वर्ष) पिता मदन दास के रूप में की है।
Total Downloads: 105
परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे शराब पार्टी के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर कलबलिया धार में फेंक दिया। पुलिस आरोप की तहकीकात करने के बाद रंगरा गांव के युवक ज्योतिष साह पिता अरुण साह को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने ने बताया है कि घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोस्त से पूछताछ की जा रही और पुलिस अन्य तीन दोस्त फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराकर युवक के परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे के आसपास गांव के ही तीन चार दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर कलबलिया धार की ओर ले कर गए और वहां सभी ने उसे जमकर शराब पिलाई। नशे में जब वह बेसुध हो गया, तो सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश को कलबलिया धार के पानी में फेंक दिया, ऐसा आरोप लगाया है। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। युवक के पिता के बयान पर पुलिस ने चार दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दोस्त ने ही घर पर आकर परिजनों को दी थी सूचना
युवक के सभी दोस्त कम उम्र के बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि चार दोस्तों में से ज्योतिष साह ने ही आकर रात के लगभग 8 बजे के पूछा कि भूटन कहां है?। तो बताया कि दोपहर से ही वह घर नहीं आया है। इस पर ज्योतिष ने कहा कि भूटन को जल्द खोजिए।
कलबलियाधार में एक लाश को दिखी है। यह सुनते ही गांव के दर्जनों लोग कलबलियाधार की ओर दौड़े। वहां पानी में काफी खोजबीन के बाद भूटान का शव एक गड्ढे मे मिला। घटना के संबंध में पुलिस ने युवक कि पिता मदन दास के बयान पर रंगरा गांव के ही 4 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें ज्योतिष कुमार साह-पिता अरुण साह, अमितबा उर्फ अमित कुमार-पिता कार्तिक मंडल, कंचन ततमा-पिता महाराज ततमा व भौठा ततमा का नाम शामिल है। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वह चार भाइयों में से सबसे छोटा था। हाल ही में एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक माह की एक पुत्री है।

