विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर आए दिन लगने वाले जमा से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए सोमवार को जाह्नवी चौक पर टीओपी खोला गया। उद्‌घाटन नवगछिया के प्रभारी एसपी सह एसएसपी आशीष भारती ने किया। एसएसपी ने कहा कि यह टोपी परबत्ता थाना के अंतर्गत कार्य करेगी। टीओपी में स्टेशन डायरी होगी लेकिन प्राथमिकी परबत्ता थाना में दर्ज होगा। टीअोपी खुलने से ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर जीरोमाइल में टीओपी पूर्व से कार्य कर रही थी।

लेकिन नवगछिया की ओर भी टीओपी की आवश्यकता थी। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। टीओपी पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। और आपराधिक गतिविधियों का भी मॉनिटरिंग करेगी। ओवरटेक करने वाले वाहनों पर नियंत्रण होगा एवं पुल पर वाहनों के खराब होने की स्थिति में खराब हुए वाहन को वहां से तत्काल हटवाया जाएगा। यहां पर आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था दी गई है। तत्काल यहां पर दो मोटरसाइकिल दी गई है। एक क्रेन की आवश्यता है जिसके लिए डीएम को लिखा गया है। इसके अलावा और भी जो कमियां हैं उसे धीरे धीरे दूर कर दिया जाएगा।

उद्घा‌टन के बाद एसएसपी ने टीओपी के स्टेशन डायरी की शुरुआत की। मौके पर नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, भागलपुर ट्रैफिक डीएसपी रतन किशोर झा, मेजर विनय कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, भागलपुर टीओपी प्रभारी ओम प्रकाश, जगतपुर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।

जयनाथ राय बनाए गए टीओपी प्रभारी

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जाह्नवी चौक स्थित टीओपी का प्रभारी जयनाथ राय को बनाया गया है। टीओपी में तीन पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके साथ तीन ही जिला पुलिस और 15 होमगार्ड जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं। तत्काल जाम को देखते हुए पांच बीएमपी को भी यहां पर प्रतिनियुक्त किया गया है। उदघाटन मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदू यादव, कोषाध्यक्ष जेपी सिंह, निहाल रंजन, मो. फैजल, राजू ने संयुक्त रूप से एसएसपी को बुके भेंट किए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *