नवगछिया : प्रखंड की सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया 10 नंबर वार्ड में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही बुजुर्ग पिता और माता को खंभे से बांधकर बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुत्र और उसके पिता दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, जिस कारण अक्सर घर में विवाद और मारपीट होती रहती है। बताया गया कि करीब पांच-छह दिन पहले आरोपी पुत्र ने अपनी मां के साथ मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया था। घायल महिला और उसके पति दोनों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले पर नजर बनाए रखी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती टीम नियमित रूप से गांव में भ्रमण कर रही है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्थानीय समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर इस पारिवारिक समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से बुजुर्ग दंपती की सुरक्षा और समुचित देखभाल की व्यवस्था करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *