नवगछिया। रंगरा छोटी काली मंदिर के नवनिर्मित भवन में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी। चैती दुर्गा मंदिर से 551 से अधिक कलश लेकर कुवारी कन्याएं, महिलाएं जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर भगवती मंदिर, बुढ़िया काली मंदिर, गायत्री मंदिर होते हुए छोटी काली मंदिर पहुंची।
Total Downloads: 354
कलश यात्रा का जगह जगह नींबू पानी, शर्बत पिलाकर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि 26 जून को प्राण प्रतिष्ठा, 27 जून को हवन और 28 जून को पूजा पाठ के बाद विषर्जन होगा। वरीय अधिवक्ता दीप नारायण मण्डल ने बताया कि काली मैया के नए मंदिर में सरसवती माता,विश्कर्मा भगवान और बजरंगवली की प्रतिमा बिठाई जा रही है।
संयोजक मुकेश मोदी ने बताया कि पंकज प डित के देखरेख में 12 बिद्वान पंडितों द्वारा 24 जून से 28 जून तक शतचंडी पाठ किया जायेगा। कलश शोभा यात्रा में मुकेश मोदी, अरुण चौधरी,बंटी ठाकुर,लालो ठाकुर, मोहन चौधरी, बरुन सिंह, कैलू मिश्र,शंभु देव, सुभाष चन्द्र मोदी,हृदय पंडित,धर्मेश झा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

