नवगछिया होकर तीन सितम्बर से पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस अब स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
उसमें सहरसा इंटर सिटी, कटिहार इंटरसिटी, राजगीर इंटरसिटी, जयनगर इंटरसिटी सहित आठ जोड़ी ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से खुलेंगी।

रेल अधिकारी ने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनों में कोविड-19 को देखते हुए सभी नियमों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग सबसे जरूरी है। वहीं यात्रियों को यात्रा के लिए आरक्षण कराना होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

