खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी के समीप 14 नंबर सड़क से मक्का लदे एक ट्रक से पुलिस ने 1755 लीटर विदेशी शराब बरामद की। वहीं पुलिस को देखकर ट्रक पर सवार तस्कर भाग निकले। बताया गया कि एसपी को सूचना मिली थी कि मक्का लदे एक ट्रक पर भारी मात्रा में शराब ले जायी जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर एनएसएस चौहान, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस ने शराब के साथ 45 बोरी मकई एवं एक मोबाइल बरामद किया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

