नवगछिया: आसन्न लोक सभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा को लेकर रविवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह भी मौजूद थे. बैठक में सभी बीडीओ सीओ एवं सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ साथ सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में पूर्व में लोक सभा चुनाव को तैयारी को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों की प्रगति पर समीक्षा की गई. मौके पर एसडीओ ने सभी उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. एसडीओ ने चुनाव को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण किए की नहीं इसकी जानकारी ली.

क्षेत्र में लोगो को आगामी चुनाव को लेकर डराया धमकाया भी जा रहा है इस संदर्भ भी जानकारी ली. बैठक के दौरान जिन सेक्टर पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र का भ्रमण नही किया गया या भ्रमण में सुस्ती बरती गई उन सेक्टर के पदाधिकारियों को डांट फायकर भी लगाया. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र के भ्रमण में तेजी लाने और ज्यादा से ज्यादा लोगो से संपर्क स्थापित कर चुनाव से संबंधित जानकारी लेने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी सीओ बीडीओ से बूथों पर सभी प्रकार की तैयारी होने के संबंध में जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है या नहीं.

मौके पर मौजूद पदाधिकारी ने शतप्रतिशत बूथों के भौतिक सत्यापन कर लिए जाने की बात कही. एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि बूथों पर पेयजल शौचालय रैम्प की व्यवस्था दुरुस्त हो गई है तो पुनः इसका सत्यापन कर ले. जिस बूथ पर भी थोड़ी सी भी कमी रही है उसे दूर करने का निर्देशन दिया. पेट्रोलिंग पार्टी, गश्ती दल, मतदान दल के रूट चार्ट के भौतिक सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली गई. इस संदर्भ में सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी रूट में चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अगर कुछ समस्याएं हैं तो उसे तत्काल दूर करें. बैठक में सभी पदाधिकारियों को जो बूथ संवेदनशील व अति संवेदनशील के लिए चिन्हित किए गए हैं. उन क्षेत्र में विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया. कही भी कमजोर मतदाता को कोई व्यक्ति डराते धमकाते है. वैसे लोगो को चिन्हित कर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्षो को अपने अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने एवं क्षेत्र में पुलिस गतिविधियों को बढ़ाने एवं संघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *