नवगछिया : आगामी 6 अप्रैल को होने वाले नवगछिया बार एसोसिएशन संघ के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन संचालन समिति द्वारा की गई। निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी ने बताया कि अभी प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्र वैध पाए गए। उन्होंने कहा कि नाम वापसी की तिथि 19 मार्च है। 19 मार्च को 11 बजे से तीन बजे तक जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं नामांकन वापस ले सकते हैं। 19 मार्च को ही संध्या 4:30 बजे स्वीकृत नामांकन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। नवगछिया बार एसोसिएशन संघ के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र नारायण मिश्र, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, भूपनारायण सिंह व नीरज कुमार झा, महासचिव पद के लिए जयनारायण यादव, मनोज कुमार सिंह व संजीव कुमार भरद्वाज शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए प्रभाष चंद्र झा, नीरज कुमार झा, अनुज चौधरी, चंद्रभानु सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए सतीश चंद्र झा व कुंदन कुमार चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

संयुक्त सचिव के तीन पद पर पांच ने की है दावेदारी : संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए मो. बारिक, कृष्ण कुमार आजाद, नंदलाल यादव, उदयकांत कुमार व तपेश कुमार झा चुनाव लड़ रहे हैं। सहायक सचिव के तीन पद के लिए जयशंकर सिंह, बिजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, अमित कुमार झा, विजय कुमार पांडेय, श्यामल किशोर श्यामल, कमल नयन मिश्र एवं राधाकृष्ण सिंह चुनाव मैदान में है। वरीय कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए श्रीकिशोर झा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अरुण कुमार साह, किशोर कुमार मिस्त्री, विमल कुमार सिंहव गिरिश चंद्र झा,कार्यकारिणी सदस्य के सात पद पर प्रकाश चंद्र यादव, विमल प्रसाद सिंह, सुभाषचंद्र ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता, हिमांशु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिगंबर यादव, लालन कुमार मंडल एवं किशोर कुमार झा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पुस्तकालय सदस्य के पांचों पदों पर निर्विरोध की संभावना : पुस्तकालय सदस्य के पांच पद पर पांच प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। इनमें प्रेमनारायण चौधरी, राकेश पोद्दार, सुमित कुमार डिडवानिया, सुनील कुमार, राजकिशोर सिंह दो शामिल हैं। निर्वाची पदाधिकारी राकेश चौधरी ने कहा पद के अनुरूप ही दावेदारी होने से नामांकन वापसी की समय अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। निगरानी समिति सदस्य के तीन पद पर तीन प्रत्याशी है।अधिवक्ता राजकिशोर पोद्दार, कमलेश्वरी मंडल, मनोज कुमार प्रत्याशी हैं। इसके अलावा अंकेक्षक के दो पद अखिलेश कुमार, संजय कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश झा चुनाव मैदान में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *