नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला स्टेशन के समीप इंटरसिटी ट्रेन से चलने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृत्यु युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजकुमार के रूप में किगई।

घटना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे लेकिन स्थानीय पुलिस एवं लोगों के द्वारा उसे कटिहार इलाज हेतु लेकर चला गया। कटिहार जाने के क्रम में ही चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना रेल थाना क्षेत्र का था लेकिन बरारी पुलिस के द्वारा उसे तत्काल इलाज हेतु ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी। वह काढागोला क्षेत्र के बरारी थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। ऐसे हम लोगों ने सन्हा दर्ज कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *