बिहार सरकार के माप-तौल विभाग द्वारा उपकरणों के नवीनीकरण एवं नये लाइसेंस हेतु स्टेशन रोड स्थित हरिकुंज में वाणिज्य परिषद के द्वारा शिविर आयोजित की गयी। शिविर में 45 व्यवसायियों का काम किया गया। इसके तहत करीबन डेढ़ लाख रुपया का राजस्व वसूल किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198

शिविर का संचालन एके पांडे, निरीक्षक एवं संजय ठाकुर भागलपुर द्वारा किया गया। शिविर में वाणिज्य परिषद के सचिव पवन सर्राफ ने कहा कि आज का शिविर सफल रहा। पदाधिकारी का पूर्ण सहयोग मिला। निरीक्षक एके पाण्डे ने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन होता रहेगा। शिविर को सफल बनाने में संतोष भगत, सुभाष वर्मा, राजेश भगत, शिव पंसारी, प्रमोद केडिया, मनोज चौधरी ने सहयोग दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
