खरीक : खरीक बाजार स्थित मड़वाड़ी धर्मशाला में रविवार को भाजपा का एक दिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं संचालन जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम कुमार ने की। जबकि, मुख्य अतिथि के रूप बिहपुर भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र एवं विधानसभा संयोजक दिनेश यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम का उदघाटन दोनों मुख्य अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रीय गान वंदे मातरम् गाकर शुरू की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पीएम मोदी का एक ही सपना है, विकसित भारत का निर्माण। जिसे सार्थक रूप देने के लिए विकसित बिहपुर का भी निर्माण जरूरी है।
विकसित बिहपुर का तभी निर्माण संभव है, जब वर्ष 2025 में फिर बिहपुर में कमल खिलेगा। इसलिए, आपलोग आज और अभी से ही वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत, उत्साह और ऊर्जा के साथ जुट जाएं। घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं।

वहीं, उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपके दम पर ही चुनाव लडूंगा और आपके ही मेहनत से ही इतिहास में पहली बार बिहपुर में लगातार दूसरी बार कमल खिलेगा। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी, जिला महामंत्री अभय राय, उस्मानपुर मुखिया गणेश मंडल, प्रभु प्रिंस, चंद्रशेखर सिंह, अजीत चौधरी, प्रभु नंदन चौधरी आदि मौजूद थे।

