नारायणपुर – हुनर कभी छिपाए नहीं छिपता और हुनरमंद कभी तारीफ लिए बना रह नहीं सकता. उसे एक दिन हर ओर से तारीफ मिलता है.ऐसा ही कारनामा भागलपुर के नारायनपुर प्रखंड के भ्रमरपुर के लाल अभिषेक शानू ने अपने हुनर से किया है.भले ही इसी वर्ष उसने 12 वीं पास की हो लेकिन लगन और मेहनत उसको इस मुकाम तक पहुंचाएगी ये उसको भी अंदाजा ना था.बकायदे कम उम्र में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड स्थापित करना उसकी आदत बन गई . नेपाल रेडियो से सबसे कम उम्र के अन्तर्राष्ट्रीय कॉमेंटेटर बनने के बाद उसने भारत ए के मैचों की कमेंट्री की.
Total Downloads: 115
अब उसे ब्रेक मिला है टैलीविजन के स्क्रीन पर, जब वो साधना चैनल पर सीपीएल के डोमेस्टिक लीग की कमेंट्री कर धूम मचाएगा तो गर्व से नारायणपुर एवं भ्रमरपुर वासियों का सीना चौड़ा हो जाएगा.कमेंट्री का प्रसारण दिन के 3:30 बजे और रात के 7:30 बजे से हो रहा है. शानू के पिता हाई स्कूल के साधारण शिक्षक है अभिषेक.अभिषेक के पिताजी बिपिन बिहारी मिश्र गांव के संस्कृत हाई स्कूल में शिक्षक हैं और मां ज्योति मिश्रा गृहिणी है.अभिषेक के इस उपलब्धि से बेहद खुश है,

दोनों बहनों श्रुति और शिप्रा में अभिषेक सबसे बड़ा है.जयरामपुर हाई स्कूल से 75% मार्क्स से मैट्रिक की और जेपी कॉलेज नारायणपुर से 12 वीं उत्तीर्ण की है. दुबई में अगले वर्ष एकेडमी में बतौर उद्घोषक के रूप में हो सकते है शामिल. कम उम्र में सफर को अद्भुत बना चुके अभिषेक अगले वर्ष दुबई के अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम जलवा बिखेरने का मौका है लेकिन अभिषेक अभी देश में रहकर बतौर कॉमेंटेटर अनुभव हासिल करना चाहता है. अभिषेक का सपना स्टेडियम से अन्तर्राष्ट्रीय मैचों की कमेंट्री का है. आज गुड़गांव में दिल्ली बनाम जम्मू कश्मीर की कमेंट्री करेंगें।शानू पढ़ाई के साथ क्रिकेट की कमेंट्री में कैरियर बनाना चाहता है

