नवगछिया : सरस्वती नवगछिया के जमुनियां की योगाचार्य गुड्डू की बेटी हैं। योगाचार्य गुड्डू का विवाह आंध्रप्रदेश में लक्ष्मी से हुआ है। सरस्वती आंध्रप्रदेश में ही पढ़ाई के साथ नृत्य भी सीख रही थी। प्रकाशम जिले के श्री साई नाट्य कला भारती अंगोल से नृत्य सीखने वाली सरस्वती की मां ने बताया कि कुचीपुड़ी नृत्य प्रतियोगिता में 23 राज्य के छह हजार से अधिक नृत्यांगनाओं ने भाग लिया था।

जिसमें जूनियर नृत्यांगना के रूप में सरस्वती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सरस्वती का परिवार श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया से जुड़ा है। छठी कक्षा की सरस्वती अंग व कोसी की धरती के अलावा पटना, दिल्ली आदि स्थानों पर कई बार नृत्य से लोगों का मन मोह चुकी है। इस उपलब्धि पर मुकेश मिश्र, पंकज भारती, डॉ अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम, विक्की, रंजन मिश्रा ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *