कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया स्टेशन से पूरब रसलपुर समपार फाटक पर बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। शुक्रवार की दोपहर 12:40 बजे समपार फाटक पर जाम लग जाने के बाद ट्रेन के आने पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण समपार बंद नहीं हो पाया और उसी समय 15910 अवध असम एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पहुंचने वाली थी।

Whatsapp group Join

समपार बंद नहीं हो पाया और ट्रैक पर ट्रेन दिखने लगी। ट्रेन के दिखने के साथ ही जाम में फंसे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान समपार फाटक कर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को लाल झंडी दिखाते हुए आगा बढ़ा। इसके बाद आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकी। ट्रेन के रूक जाने के बाद जाम में फंसे वाहन चालकों को समपार फाटक कर्मी ने निकाला। इसके बाद इमरजेंसी केबिन लगाकर ट्रेन को नवगछिया स्टेशन प्रवेश कराया गया।

समपार फाटक की कर्मी के सूझबूझ के कारण एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। समपार फाटक के बंद नहीं होने के कारण 12:40 बजे अवध असम एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर रुकी रही। समपार बंद होने पर 1:05 बजे ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर पहुची।

घंटों लगा रहा जाम, गुस्साए यात्रियों ने तोड़ा समपार फाटक

नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन पर भी शुक्रवार को जाम लगा रहा। जाम के दौरान समपार के खराब हो जाने के कारण घंटों जाम में फंसे यात्रियों ने समपार को ही तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह दस बजे नवगछिया स्टेशन से कटिहार की ओर जाने वाली ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए समपार को बंद किया गया था। समपार बंद होने के बाद वहां पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस दौरान ट्रेन पास हो गई। ट्रेन के पास हो जाने के बाद समपार कर्मी ने समपार को खोले जाने पर गड़बड़ी आ गई। समपार का फाटक तो उठ गया, लेकिन दूसरी ओर का फाटक बंद ही रह गया था। समपार कर्मी लगातार खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुल रहा था। इसमें करीब एक घंटे बीत गए और वहां भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक घंटे तक समपार बंद रहने के कारण आक्रोशित यात्रियों ने समपार को तोड़ दिया। समपार को तोड़ने के बाद यात्री आगे निकले।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *