बिहपुर। नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर में किराना दुकानदार संजय बजाज की दुकान से सोमवार की रात्रि सरसों तेल और अन्य सामान चोरी हो गया था। चोरी का समान बलाहा नवासी आनंद यादव के सुनसान घर में मिला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
आनंद यादव को यह जानकारी नहीं थी कि उसके घर में किसी ने सामान रखा है। सुबह अचानक जब वह घर की तरफ गया तो देखा कि यहां कुछ समान रखा है तो आसपास के लोगों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोरी के समान को बरामद किया। इस मामले में संजय बजाज ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में केस दर्ज कराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
