गोपालपुर|किसान सम्मान योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को गोपालपुर प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का लक्ष्य लाभार्थियों से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
सम्मान योजना के लाभार्थी सैदपुर निवासी कौशिक कुमार सिंह के घर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर लोकसभा संयोजक नितेन्द्र सिंह गुलाब, बासुकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष नीलेश सिंह मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
