नवगछिया – स्वतंत्रता दिवस के सफल और नुयमनुकूल आयोजन को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन कर बताया गया कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 362
इसलिए किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नहीं किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में कुर्सियों को लगवाने और प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कार्य के लिए जिम्मेदारी भी दी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

