नवगछिया : गंगा-कोसी दियरा क्षेत्र में किसानों ने हजारों एकड़ में मक्का की फसल लगाई है, लेकिन इसमें काफी खर्च आता है। मड़वा के किसान अरूण सनगही और मुकेश मंडल बताते हैं कि प्रति एकड़ 42 से 45 हजार रुपये का खर्च होता है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

इस वर्ष मक्का में कीड़ों की संख्या बढ़ गई है, जो पत्तों को नष्ट कर रहे हैं और किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जमालपुर के किसान विनय कुमार सिंह के अनुसार, कीड़े दो बार कीटनाशक छिड़के जाने के बावजूद नुकसान कर रहे हैं।

किसान अनिल कुमार सिंह भी इसी समस्या की पुष्टि करते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रकांत पाठक ने बताया कि सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....