नवगछिया : सोमवार को एनएच-31 स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में छह हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने छात्रों से उनके घर का नाम पूछा, और जब कुछ छात्रों ने अपना घर अंभो बताया, तो उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इसमें अंभो के 12वीं के छात्र सुजल कुमार और प्रीतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्रों का इलाज पीएचसी में किया गया।
Total Downloads: 167
छात्रों ने बताया कि वे रोज की तरह पढ़ाई के लिए आए थे, तभी चार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला किया। छात्रों ने पूछा कि क्यों मारा जा रहा है, तो अपराधियों ने कहा कि अंभो गांव के लोगों ने उनके गांव के लड़कों को मेले में पीटा था, इसलिए वे प्रतिशोध ले रहे हैं। उन्होंने कोचिंग संचालक को अंभो के छात्रों को पढ़ाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
पीड़ित छात्रों ने सामूहिक रूप से थाने में आवेदन दिया और पुलिस से सुरक्षा की अपील की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जबकि छात्रों में अपराधियों के आतंक से भय का माहौल बना हुआ है।

