बिहपुर में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में

बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम प्रखंड के मिलकी व लत्तीपुर में छापेमारी कर दो मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि धराए आरोपियों में शराब बरामदगी मामले के आरोपी मिलकी के निर्मल कुमार व रंगदारी मांगने व मारपीट करने के आरोपी लत्तीपुर का मंटा यादव व ब्रजेश उर्फ हकरा शामिल है। जिसे शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गोलीकांड का आरोपित रामजी यादव गिरफ्तार

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर गोलीकांड के आरोपित रामजी यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व बलाहा गांव में ही वर्चस्व कायम के लिए केस उठाने को लेकर गाली-गलौज कर फायरिंग की थी। जिसमें नरेश यादव ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शराब के नशे में सरेंडर करने वाले कुख्यात को भेजा गया जेल

नवगछिया : नवगछिया के इस्माइलपुर क्षेत्र के कुख्यात पप्पू यादव को कोर्ट द्वारा शराब के नशे में रहने के कारण नवगछिया पुलिस के पास हवाले कर दिया गया था, जिसके उपरांत पप्पू के ऊपर बिहार शराब अधिनियम के तहत नवगछिया थाने में मामला दर्ज कर फिर उसे न्यायालय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम शाह ने बताया कि जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *