नवगछिया। प्रखंड के तेतरी निवासी अजय कुमार राय व इला कुमारी की पुत्री चारू मित्रा ने आईआईटी की परीक्षा में बाजी मारी है। आईआईटी की परीक्षा में चारु ने 3599वां रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ नवगछिया का मान बढ़ाया है। आईआईटी में सफलता पानी पर चारू के माता-पिता काफी उत्साहित हैं।
Total Downloads: 165
पिता ने बताया कि चारु बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल आती थी। वह अपनी लगन और मेहनत से आज यह सफलता पाई। चारु की प्रारंभिक शिक्षा नवगछिया से हुई। निजी स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की। चारू के इस सफलता पर स्कूल के निदेशक व सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

निदेशक ने कहा कि वर्तमान में चारु तरी गांव में ही अपने घर पर है। शनिवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया जाएगा।

