नवगछिया । नवगछिया नया टोला निवासी डॉ. शालिनी सुमन का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र के पद पर चयन हो गया है।

इनके पिता रामदेव प्रसाद यादव जीबी कॉलेज नवगछिया भौतिक विभाग में कार्यरत थे। इनकी माता स्वर्गीय नीलम कुमारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया में खेल शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

चयन होने पर एमएलसी संजीव कुमार सिंह, डॉ. एनके यादव, जिला ताइक्वांडो संरक्षक आर पी राकेश, जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद आदि ने बधाई दी। वहीं ताइक्वांडो खिलाड़ी ने बताया कि डॉ. शालिनी सुमन का रुचि हमेशा शिक्षा और खेल से रहा है। डॉ. शालिनी सुमन अपना योगदान भागलपुर विश्वविद्यालय में देगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *