बिहपुर। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व बाजरा प्रभारी सतीशचंद्र सिंह की अगुवाई में सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी को पकड़ने को गुरुवार को दिन भर सोनवर्षा गंगा दियारे की पुलिस खाक छानती रही। पुलिस ने सोनवर्षा, गौरीपुर, दुधैला के बहियार, पटबारा, कारगिल के गंगा कछार और टेकबाजपुर बहियार में ट्रैक्टर व पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
हालांकि कन्हैया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह (45 वर्ष )की पटपारा बहियार में बदमाश कन्हैया ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। किसान दियारा गेहूं पटवन करने जा रहा था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जल्द ही कन्हैया पुलिस की पकड़ में होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
