नवगछिया – पूरे बिहार में चल रहे कोविड टीकाकरण महाभियान के तहत शुक्रवार नवगछिया अनुमंडल के 182 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा. इस टीकाकरण महा अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.

विभिन्न पीएचसी प्रभारियों ने गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिये जागरूक किया है. नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल शुक्रवार को दिन भर टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे. आपके लिए नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रत्येक दो 2 घंटे पर वैक्सीनेशन से संबंधित प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष को समर्पित करेंगे. नियंत्रण कक्ष में नारायणपुर बाल विकास परियोजना के प्रखंड समन्वयक अमरजीत पासवान और स्वच्छता अभियान नवगछिया के प्रखंड समन्वयक सत्य प्रकाश सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *