नवगछिया : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचकर आज महा अष्टमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गे के दरबार में हाजिरी लगाई एवं समस्त देशवासियों की मंगल कामना की विनती मां से की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम आज इस मां के दरबार में यही विनती करने आए हैं कि सारे देशवासी सुखी एवं निरोग हो इस अवसर पर मेला कमिटी की ओर से चुनरी देकर माननीय मंत्री का स्वागत किया.
Total Downloads: 346
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, जिला महामंत्री अजीत कुमार जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, कौशल जी, राकेश चौधरी, राजकिशोर सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू आदि अन्य भी थे.


