नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला की बैठक गोपाल गौशाला नवगछिया में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा शामिल हुए.
Total Downloads: 176
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कटिबद्ध है. केंद्र सरकार का बजट सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने वाला है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. एक एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही पार्टी आज इस मुकाम पर हैं.

बैठक में संगठन की मजबूती और 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान आगामी 3 मार्च को पटना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली के तैयारियां पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में सभी भजपा कार्यकता मौजूद थे.

