नवगछिया : गंगा इन दिनों उग्र रूप में है. गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से कई इलाकों में बाढ़ की आफत आ गयी है. गंगा के दोनों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. एकतरफ जहां नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के हालात बिगड़े हैं
Total Downloads: 44
नवगछिया में बाढ़ की तबाही
नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर में पिछले दिनों रिंग बांध टूटने के बाद कई इलाकों में गंगा का पानी फैला हुआ है. लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. वहीं गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से गोपालपुर प्रखंड की लाइफ-लाइन तिनटंगा करारी-सैदपुर-नवगछिया पीडब्ल्यूडी सड़क पर पानी का दबाव बढ़ गया है.
जिसके बाद प्रशासन ने बालू की बोरियों से डॉवेल बनाकर यातायात व्यवस्था सही की. चपरघट, लतरा गांव के पास सीपेज हो रहा है. वहीं सैदपुर, गोपालपुर, पचगछिया, धरहरा के समीप पानी का काफी दबाव है. धरहरा गांव के निकट बंद पुलिया को खोलने का विरोध ग्रामीण करते रहे.

गांव में माइकिंग करवा कर ग्रामीणों को घर से सुरक्षित स्थान की ओर जाने की अपील करने का निर्देश दिया गया है. छोटे-छोटे पुलियों को प्रशासन की ओर से खोला जायेगा. गंगा का पानी कई गांवों में फैलने की संभावना है
