नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण एव कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा अनुमंडल पदाधिकारी ने की एवं केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा को लेकर गश्ती दल एवं दंडाधिकारी के कर्तव्य को बताया. एसडीओ ने केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा में लगाए जाने वाले विक्षक नियमानुसार होंगे. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

महिला पुलिस बाल की भी तैनात रहेंगे. परीक्षा केंद्रों पर विक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखेंगे, परीक्षार्थियों को समुचित जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा केंद्र के पर सीसीटीवी कैमरे की लगाए जाएंगे. इसके अलावे वीडियो ग्राफी भी होगी. परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश में करेंगे. एसडीओ ने किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में कदाचार बरदास्त नही किया जाएगा. शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की पूर्ण जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी.

-नवगछिया के छह केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा

नवगछिया के छह परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा एक फरवरी से आरंभ होगी।परीक्षा को लेकर नवगछिया के जीबी कॉलेज, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, इंटर स्तरीय विद्यालय, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय एवं श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी छह परीक्षा केंद्र पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के कुल 4903 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

जीबी कॉलेज में 1098, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में 736, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में 745, इंटर स्तरीय विद्यालय में 669, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में 813, लाल जी मध्य विद्यालय में 859 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा के अंदर बालिकाओं के लिए बनाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *