भागलपुर : तिलकामांझी के डॉक्टर्स कॉलोनी के पास पीजी हिन्दी विभाग के छात्र नवगछिया के गोपालपुर निवासी अभिजीत कुमार सिंह के हाथ से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना सोमवार शाम की है। छात्र ने तिलकामांझी थाने में सूचना दी है। बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मार कर छात्र के हाथ से मोबाइल ले लिया। उस समय छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्र अपने भैया के पास तुलसीनगर कॉलोनी में रहता है।

सहरसा के कोरलाहा, सलखुआ गांव निवासी पंकज कुमार ने विवि थाने में मोबाइल छिनतई की शिकायत दर्ज कराई है। पंकज भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता है और पीजी छात्रावास-एक दोस्त से मिलने जा रहा था। तभी एमसीए विभाग के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *