नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी के नेतृत्व में 15 पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन को आवेदन देकर कामों के निविदा को निरस्त करने की अपील की है। आवेदन में कहा है कि 7 मार्च को वार्डो में 10 लाख रुपए से कार्य करने का निर्णय लिया गया था।
Total Downloads: 79
बावजूद वार्ड दो, तीन व 22 में जो राशि दी गई है वह अन्य वार्डो से अधिक है। इसलिए निविदा को रद्द किया जाए। इसकी कॉपी नगर विकास मंत्री, डीएम व एसडीओ को भी भेजी गई है। आवेदन देने के बाद नगर परिषद के जेई ने पार्षदों को फोन कर कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी का आदेश है कि आवेदन को वापस ले लें।
नहीं तो आवेदन पर जिनका हस्ताक्षर है उनका नाम योजना से भी काट दिया जाएगा। पार्षदों ने कहा है कि इस तरह उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधाकारी सुमित्रानंदन ने कहा कि टेंडर रद्द करने की शक्ति स्थायी समिति के पास है।

