छोटी ठाकुरबारी रोड स्थित इलेक्ट्रिक दुकानदार सह भाजपा नेता रसलपुर निवासी मो. नईम को स्वर्ण व्यवसायी शुभम कुमार और शैलेश कुमार ने ईट से पीटकर जख्मी कर दिया। बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Total Downloads: 165
घटना की जानकारी के बाद रसलपुर के ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। लोगो मे काफी आक्रोश था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को आरोपियों पर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। बता दें कि दो दिन पूर्व चोर समझकर मो. नईम के भतीजों मो

. सोहेल और मो. अरबाज को भीड़ ने पिटाई कर दी थी।
रसलपुर के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कि। अगर पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया तो ऐसे मामलों में पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर सकती थी। कार्रवाई नहीं होने के कारण ही लोगों का मनोबल बढ़ गया और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस शुभम कुमार और शैलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

